स्कूली बच्चों से भरी बस में आग लगी: गदन खेड़ा चौराहे पर - DCP NEWS Detective Crime Press

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 16, 2026

स्कूली बच्चों से भरी बस में आग लगी: गदन खेड़ा चौराहे पर

उन्नाव से फैसल मिर्जा क्राइम रिपोर्टर डीसीपी न्यूज

स्कूली बच्चों से भरी बस में आग लगी: गदन खेड़ा चौराहे पर

उन्नाव में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम स्कूली बच्चों से भरी एक प्राइवेट बस में आग लग गई। बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तत्काल रोका। बच्चों और शिक्षकों ने बस से कूदकर जान बचाई।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शाम करीब सात बजे का है। बस एक्सप्रेस-वे पर गदनखेड़ा बाइपास के पास पहुंची थी, लोगों ने बस की छत से धुआं उठते हुए देखा। शोर मचाया, लेकिन तब तक लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

बस में कानपुर के गुरुनानक मॉडर्न स्कूल के 60 बच्चे और 3 शिक्षक सवार थे। सभी आनंदी वाटर पार्क से घूमकर वापस कानपुर लौट रहे थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन के वक्त ट्रैफिक रोका गया था। आग कैसे लगी, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रह है 


No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

YouTube