अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री वार्षिक समारोह में हुए सम्मिलित - DCP NEWS Detective Crime Press

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 19, 2026

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री वार्षिक समारोह में हुए सम्मिलित

    जसपाल राणा

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री वार्षिक समारोह में हुए सम्मिलित

उत्तराखंड: देहरादून -: देहरादून के ग्रीनवुड स्कूल में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिभावकों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों के बीच मंत्री ने मंच पर सुंदर प्रस्तुति दे रहे बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्कूल प्रेसिडेंट ने स्कूल की शुरुआत से लेकर अब तक की यात्रा को सफल बताते हुए पूरे वार्षिक उत्सव की जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि मंत्री खजान दास ने स्कूल के माहौल, शिक्षा व्यवस्था, बच्चों के अनुशासन और बड़ी संख्या में आए अभिभावकों की उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने छात्र कल्याण मंत्री के तौर पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया।

No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

YouTube